सचिव से गाली-गलौच एवं मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सचिव से गाली-गलौच एवं मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता
आरोपी गोपाल कश्यप, शत्रुहन कश्यप, खगेश्वर प्रसाद कश्यप, आत्माराम कश्यप, राजेश कुमार शास्त्री को दिनांक 15.12.22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 29/22 धारा 147, 186, 353, 294, 506, 427 भादवि पंजीबद्ध

जांजगीर चांपा।   शिव प्रसाद कश्यप, सचिव ग्राम पंचायत कटौद द्वारा रिपोर्ट कराया कि दिनांक 25.01.2022 को गांव कटौद के गोपाल कश्यप, शत्रुहन कश्यप, खगेश्वर प्रसाद कश्यप, आत्माराम कश्यप, राजेश कुमार शास्त्री सभी एक राय होकर शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाते हुये अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किये।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अप.क्र. 29/22 धारा 147, 186, 353, 294, 506, 427 भादवि कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के आरोपी गोपाल कश्यप, शत्रुहन कश्यप, खगेश्वर प्रसाद कश्यप, आत्माराम कश्यप, राजेश कुमार शास्त्री को दिनांक 15.12.22 को दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार किया गया।
आरोपी 01. गोपाल कश्यप उम्र 33 वर्ष, 02. शत्रुहन कश्यप उम्र 57 वर्ष, 03. खगेश्वर प्रसाद कश्यप उम्र 37 वर्ष 04. आत्माराम कश्यप उम्र 56 वर्ष एवं 05.राजेश कुमार शास्त्री उम्र 27 वर्ष सभी निवासी कटौद को दिनांक 15.12.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहॉ आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि. सुरेन्द्र कश्यप, प्रआर. राधेश्याम पूर्णा, श्रवण खुंटे 707 तीजराम जांगड़े, मप्रआर. स्वाती गिरोलकर, आर. सोमनाथ कैवर्त्य, शिवभोला कश्यप, टुकेश्वर ड़डसेना, विनोद रात्रे, तेरसराम साहू, दिलीप कश्यप, का योगदान सराहनीय रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन(भारत) के राष्ट्रीय सचिव अरुण कुमार कश्यप ने अपने 33 वे जन्मदिन पर शासकीय अस्पताल केरा मे लिखित मे दिया मृत्यु उपरांत शरीर के जरूरी ऑर्गन्स को जरूरत मन्द को दान

error: Content is protected !!