आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पामगढ़ विधानसभा में 75 किलोमीटर की पद यात्रा की गई

पामगढ़। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पामगढ़ विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा के पांचवे दिन ब्लॉक कांग्रेस कमिटी पामगढ़ द्वारा कुटराबोड़ भदरा होते हुए मुड़पार तक 12 किमी पदयात्रा किया गया। इस पदयात्रा में आजादी के लड़ाई के महान विभूतियों के नामों के जयकारे लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता और हाथो में तिरंगा झंडा लिए बरसते पानी में पदयात्रा किए। पामगढ़ विधान सभा के पदयात्रा प्रभारी रवि शेखर भारद्वाज ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा कि देश की आजादी में हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जान दे दी । आजादी के 75 वर्ष पूरा होने को पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर ने बताया कि 9 अगस्त से पदयात्रा प्रारंभ हुई जिसमें हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आज पामगढ़ ब्लॉक के कुटराबोड़ भदरा मुड़पार (ब)तक यात्रा तय किया। कल पदयात्रा के अंतिम दिन पामगढ़ विधानसभा के नवागढ़ ब्लाक के रिंगनी ,कुकद ,सलखन से कचंदा तक पदयात्रा होना है। जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील उन्होंने किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!