पुलिस अधीक्षक ने किया फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 हजार रूपये नगद ईनाम की उद्घोषणा


जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक ने किया फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 हजार रूपये नगद ईनाम की उद्घोषणा
आरोपी अभिषेक अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 04 गांधी चौक नैला के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 455/22 धारा 376,354,312 भादवि, पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध
आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसका पता बताने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा
थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 455/22 धारा 376,354,312 भादवि, पोक्सो एक्ट के आरोपी अभिषेक अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 04 गांधी चौक नैला जो घटना दिनांक से फरार है जो गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए छुक छिप रहा है। आरोपी अभिषेक अग्रवाल को पकड़वाने में जो कोई भी व्यक्ति पुलिस की मदद करेगा या कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सकें या गिरफ्तारी करायेगा ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपये की नगद राशि से पुरूस्कृत किया जायेगा।
आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा। आरोपी के संबंध में जानकारी देने वाला व्यक्ति निम्न नंबर में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैः-

  1. पुलिस अधीक्षक – 9479193100
  2. अति.पुलिस अधीक्षक – 9479193101
  3. उप पुलिस अधीक्षक, अजाक – 9479193119
  4. पुलिस नियंत्रण कक्ष – 9479193199
  5. थाना प्रभारी, जांजगीर – 9479193107
  6. चौकी प्रभारी नैला, – 9425256224

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!