मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का 11 नवंबर को जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का 11 नवंबर को जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से होगी भेंट

मुख्यमंत्री जनता से कर रहे हैं सीधे संपर्क, संवाद से निकल रहा समाधान

जांजगीर चांपा।  10 नवंबर 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 11 नवंबर को जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री 11 नवंबर को हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.45 बजे जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का वहां दोपहर 12.30 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम राछाभाठा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सिवनी ( नैला ) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम सिवनी में दोपहर 3.00 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री  बघेल ग्राम सिवनी से शाम 4.20 बजे प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड ( खोखरा भाठा ) जांजगीर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जांजगीर में शाम 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री जांजगीर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!