छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी शुभारंभ समारोह आयोजित

छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी शुभारंभ समारोह आयोजित

रायपुर। राजधानी में नई राजनीतिक दल के गठन को लेकर
मोतीनगर, रायपुर (छ.ग.) में प्रथम बैठक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश के हित में स्थानीय लोगों के हक, अधिकार एवं रोजगार सहित कई मुद्दों को लेकर नए राजनीतिक दल का गठन करने को लेकर उपस्थित सदस्यों द्वारा चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई पार्टी का नाम छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी रखा गया। इसके अलावा संगठन को विस्तार करने और सदस्यता अभियान चलाने पर विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी का नाम घोषणा किया गया। संगठन में करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी नियुक्त पूर्व में ही की जा चुकी है जिसमें रघुनंदन साहू को (प्रदेश अध्यक्ष ) की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई। वहीं विवेक पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष), भंजन जांगड़े (प्रदेश महासचिव ), पल्लव साहू प्रदेश संगठन मंत्री), राजेन्द्र गोड (प्रदेश कोषाध्यक्ष), पार्वती चन्द्राकर (प्रदेश सचिव), देव कुमार (प्रदेश सह सचिव) की जिम्मेदारी दी गई। उपस्थित सदस्यों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में क्षेत्रीय दल की आवश्यकता, राज्य की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिपेक्ष्य को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किये।

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!