कलेक्टर ने चिकित्सा विशेषज्ञ व चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

 

कलेक्टर ने चिकित्सा विशेषज्ञ व चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा 13 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज जी.एन.एम. कॉलेज चिकित्सा विशेषज्ञ व चिकित्सा अधिकारियों तथा कर्मचारियो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय में संचालित सुविधाओ प्रगति की विस्तृत जानकारी पी.पी.टी. के माध्यम से अवगत कलेक्टर को कराया गया। कलेक्टर ने चिकित्सालय मे सुविधा बढ़ाये जाने, मरीजो को बेहतर ईलाज, संसाधन की पर्याप्त व्यवस्था, सभी अधिकारी/कर्मचारी को निर्धारित समय पर आने तथा सपोर्ट सर्विस को बेहतर ढंग से किये के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक मे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. ए.के. जगत, आर.एम.ओ. डॉ. ए.के. राठौर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी, जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ. दिप्ती सिंह राजपूत, समस्त चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियो की उपस्थिति थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!