पुष्कर दिनकर को मिला नेशनल लेवल के ए ग्रेड मल्लखम्ब जज बनने का दायित्व

पुष्कर दिनकर बने नेशनल लेवल के ए ग्रेड मल्लखम्ब जज

जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर एवं छत्तीसगढ़ के लिये बड़ी उपलब्धि :संतोष लहरे

PAMGARH . मल्लखम्ब फैडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला सह परीक्षा दिनांक 07-12:2022 से 11.12.2022 तक दिल्ली के छतरपुर बसंतकुंज 17 ए के फार्म हाऊस में पाच दिवसीय निर्णायक परीक्षा आयोजित की गयी। जिसमे पुरे भारत वर्ष से 72 परीक्षार्थी अलग-अलग राज्यों से शामिल हुए जिसका परीक्षा परिणाम मल्लखम्ब फैडरेशन के टेकनिकल कमेटी द्वारा देर शाम को रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें ग्रेड के हिसाब से तीन श्रेणीया बनायी गयी। खुशी की बात है कि पुष्कर दिनकर ने प्रथम प्रयास में ही ए ग्रेड से परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया। ज्ञात हो यह परीक्षा 2017-18 के लम्बे अंतराल के बाद आयोजित की गयी। विदित हो कि आप भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजना खेलो इंडिया युथ गेम, फिट इंडिया, युनिवर्सिटी गेम एवं नेशनल गेम जैसे बड़ी प्रतियोगिताओं में मुख्य ! निर्णायक के रूप में दिखाई देंगे। जिला मल्लखंब के उपाध्यक्ष संतोष लहरे ने इसे कमेटी के लिये बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही छत्तीसगढ़ मल्लखम्ब संघ के महासचिव डॉ राजकुमार शर्मा अध्यक्ष प्रेमचन्द शुक्ला ने भी बधाई प्रेषित किया। वही संघ के अध्यक्ष खेमराज जयकर, मनीष सिंगसर्वा,उमेश भार्गव,योगेश बनर्जी, सनोद कुर्रे,सहायक कोच प्रभात जांगड़े,चंद्रिका बर्मन,सानिध्य,डाक्टर शिव कुमार बंजारे,इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!