मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन 10 जिलों में गरज और चमक के साथ होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन 10 जिलों में गरज और चमक के साथ होगी भारी बारिश

 

 

 

भारत में बारिश की वजह से तापमान निचे लुढ़क रहा है। बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया। हालांकि डिप्रेशन के कमजोर होने के कारण 10 राज्यों में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 18 दिसंबर की शाम तक निम्न दबाव का क्षेत्र पूरी तरह कमजोर हो जाएगा। इसके अलावा, अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य भारत के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। साथ ही, पूर्वी भारत के राज्यों में भी तापमान में कमी आएगी।

दिल्ली में मौसम का हाल
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरूवार से ठंड बढ़ गई है। अगर आज यानि शुक्रवार की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा. आज दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, कल यानी 17 दिसंबर को दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है।

अगर प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली को काफी राहत मिली है। हवा में सुधार के साथ AQI मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। कल शाम 5 बजे के करीब दिल्ली के ITO इलाके में AQI 106 दर्ज किया गया। इसके अलावा IGI एयरपोर्ट इलाके में AQI 140 रहा।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा। साथ ही, लखनऊ में आज कोहरा देखने को मिलेगा। गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. वहीं, दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में शीतलहर के आसार
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 से 18 दिसंबर तक पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में लोगों को शीतलहर परेशान कर सकती है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, मनाली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तापमान में तेजी से गिरावट
वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जिले सहित बिहार, झारखंड और बंगाल में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। इन स्थितियों में तापमान में तीन से पांच फीसद की गिरावट देखी गई है। दिसंबर के अंत तक इन क्षेत्रों में शीतलहर के साथ-साथ कोहरे और धुंध में भी वृद्धि होगी।

इन राज्यों में बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश संभव है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="47"]