ग्राम झपेली में छेरछेरा त्यौहार को दो पक्षों में हुऐ बलवा के 21 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

ग्राम झपेली में छेरछेरा त्यौहार को दो पक्षों में हुऐ बलवा के 21 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बलौदा पुलिस को मिली सफलता
प्रकरण में सम्मिलित विधि से संघर्षरत 02 बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई
ग्राम झपेली के सरपंच एवं सरपंच पति सहित अन्य आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी

आरोपीयों के विरूद्ध धारा 341,147, 148, 294, 506, 323 भादवि के तहत की गई कार्यवाही

 

 

जांजगीर चांपा।  ग्राम झपेली में दो पक्षों में दिनांक 06.01. 23 को पूरानी रंजिश को लेकर विवाद झगडा मारपीट हुआ था जिस पर थाना बलौदा में दोनों पक्षों के विरुद्ध अप०क० 09/23 एवं 10 / 2023 धारा 341, 147, 148, 294, 506, 323 भादवि पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया
जिसमें एक पक्ष के आरोपी 01 नंदकुमार कश्यप 02 नंदलाल कश्यप 03 पारस नाथ कश्यप 04  बृहस्पति कश्यप 05 दिपक कश्यप 06 नीरज कश्यप 07 शिवपाल कश्यप 08  बती बाई कश्यप 09 पदुम कश्यप 10 लेखपाल कश्यप 11 प्रकाश कश्यप को दिनांक 14.01.23 को गिरफ्तार किया गया एवं विधि से संघर्षरत 02 बालकों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही किया गया।
दूसरे पक्ष के आरोपी 1. दिनेश कश्यप 02 महेंद्र कश्यप 03. रमेश कश्यप 04.मालिकराम कश्यप 05 भोलूराम कश्यप 06: गर्जनलाल कश्यप 07 बजरंग कश्यप 08. सरस्वती बाई कश्यप 09. खुशी बाई कश्यप 10. पार्वती बाई कश्यप को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में उनि गोपाल सतपथी, सउनि के पी कंवर, प्र०आर० गजाधर पाटनवार, अरूण कौशिक, केदार साहू, आर. हेमंत साहू, रामभरोस कश्यप, श्याम राठौर एवं लखेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!