ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मल्लखंब प्रतियोगिता अलीगढ़ में निर्णायक होंगे पुष्कर और अकलेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मल्लखंब प्रतियोगिता अलीगढ़ में निर्णायक होंगे पुष्कर और अकलेश

जिले के लिए गौरव की बात:विजय अग्रवाल

पामगढ़।  अखिल भारतीय विश्वविद्यालय मल्लखंब महिला पुरुष प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला मल्लखंब एसोसिएशन जांजगीर चांपा के राष्ट्रीय स्तर के जज परीक्षा उत्तीर्ण कोच पुष्कर दिनकर व अकलेश नारंग,,गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना हुए। ज्ञात हो उक्त प्रतियोगिता राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ उत्तरप्रदेश में दिनांक 22/01/23 से दिनांक 25/01/23 तक आयोजित है जिसमे देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालय की टीमें भाग लेंगी।जहां पर ये जिले को प्रतिनिधित्व करते हुए निर्णायक के भूमिका पर दिखाई देंगे।इस उपलब्धि पर जिले के एस पी विजय अग्रवाल व कलेक्टर सिन्हा जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।वहीं जिला मल्लखंब के पदाधिकारी खेमराज,संतोष लहरे,उमेश भार्गव,योगेश बनर्जी, मनीष सिंगसारवा, सनोद कुर्रे,प्रभात,खिलाड़ी डिम्पी, किरण,शिक्षा,रविन्द्र,रोशन,अखिलेश इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।विदित हो जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर पामगढ़ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम कुटराबोड़ में क्षेत्र के बच्चों को निशुल्क ट्रेनिंग दे रही है,,,जहां से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की चौबीस मेडल जीत चुके है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!