खेलो इंडिया यूथ गेम उज्जैन में शिक्षा और रविंद्र ने जीता कांस्य पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम उज्जैन में शिक्षा और रविंद्र ने जीता कांस्य पदक

मल्लखंब के ये खिलाड़ी हमारे जिले के गौरव है विजय अग्रवाल एस पी जांजगीर चांपा

पामगढ़।  खेलो इंडिया यूथ गेम 2022,23 का पांचवा संस्करण मध्यप्रदेश के महाकाल की नगरी उज्जैन में 6 फरवरी से ग्यारह फ़रवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता संचालित हो रही है,जिसमें जांजगीर जिले के दो खिलाड़ी कु शिक्षा दिनकर शासकीय प्राथमिक शाला कुटराबोड़ ,,,रविन्द्र गढ़ेवाल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय पामगढ़ ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों ही वर्ग में क्रमश कांस्य पदक जीता।ज्ञात हो ये खिलाड़ी विगत पांच सालों से जिला मल्लखंब एसोशियेशन जांजगीर में निःशुल्क ट्रेनिंग पा रहे हैं।विदित हो देश में चल रहे इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 29 राज्य के 244 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।जिन्हे पीछे छोड़ते हुए जांजगीर जिले के ये दोनों खिलाड़ियों ने ब्रांज मेडल जीता।इस शानदार उपलब्धि पर जिले के एस पी विजय अग्रवाल और कलेक्टर चौधरी मैडम ने बच्चों को अपने जिले का गौरव बताया।कोच पुष्कर दिनकर टेक्निकल आफिसर dr राजकुमार शर्मा मैनेजर प्रेमचंद शुक्ला बिसन कसेर, मनोज प्रसाद,पूनम प्रसाद इन खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर रहें हैं। बारह तारीख को ये खिलाड़ी नर्मदा एक्सप्रेस से गृह जिला पहुचेंगे जहां पर जिला मल्लखंब एसोशियेसन के पदाधिकारी खेमराज जयकर,संतोष लहरे,उमेश भार्गव,dr शिवकुमार बंजारे,योगेश बनर्जी,चंद्रिका बर्मन, सनोद कुर्रे,मनीष सिंगसारवा, गांगेय दिनेश दिनकर,सानिध्य, सहायक कोच,प्रभात कुमार, अकलेश नारंग के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पामगढ़ में ढोल ताशे के साथ इन दोनों खिलाड़ी का स्वागत सम्मान किया जाएगा।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!