



भाजपा द्वारा 17 फरवरी को पामगढ़ में चक्काजाम
पामगढ़। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बस्तर संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में दिनांक 17.02.2023 को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है जिसके तहत पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के चंडीपारा के अकलतरा मोड़ के पास मुख्य सड़क में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक चक्काजाम करने की सूचना पामगढ़ एसडीएम को दिया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाबसिंह चंदेल,जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,जिला मंत्री शेष शंकर तिवारी, पामगढ़ चंद्रकांत तिवारी,मुलमुला मंडल अध्यक्ष उद्यालिक राम साहू, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर,भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार लहरे,अजा मोर्चा के प्रदेश महिला सह संयोजक मंजू टंडन,मुलमुला मंडल महामंत्री विश्वनाथ यादव, पामागढ़ मंडल महामंत्री कमल साहू,पामगढ़ मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सतीश पटेल,खरौद नगर पंचायत के पार्षद भवानीशंकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आने की अपील की गई है।