जितनी शिक्षित होंगी,उतनी ही जागरूक बनेंगी महिलाएं महिलाओं को जागरूक होकर आगे बढ़ने और सम्मान से जीने की मिली प्रेरणा

जितनी शिक्षित होंगी,उतनी ही जागरूक बनेंगी महिलाएं

महिलाओं को जागरूक होकर आगे बढ़ने और सम्मान से जीने की मिली प्रेरणा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागृति शिविर का किया गया आयोजन

जांजगीर-चाम्पा 07 मार्च 2023/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए सम्मानपूर्वक जीवन जीने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने तथा महिला दिवस के उद्देश्यों को बताते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता शिविर का आयोजन सांस्कृतिक भवन जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मंजू सिंह, सदस्य, छत्तीसगढ़ भवन सनिर्माण कर्मकार मंडल, कार्यक्रम की अध्यक्ष  जयकांता हरिशंकर राठौर सभापति महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महिलाओं को जागरूक बनने के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा भी महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। स्कूल और कॉलेज भी खोले जा रहे हैं। महिलाएं जितनी शिक्षित होंगी,उतनी ही जागरूक बनेंगी और अपने अधिकार का सही दिशा में उपयोग कर पाएंगी। कार्यक्रम में महिलाओं को लिंग भेद, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन एवं उद्देश्य तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तीकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर  चौधरी ने बेटियों को उनकी क्षमता एवं रूचि अनुसार आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के विषय में जानकारी प्रदान की। अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा महिला सम्मान एवं गरिमा के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में  कुसूम कमल किशोर साव सदस्य जिला पंचायत जांजगीर-चांपा,  उमा राजेन्द्र राठौर सदस्य जिला पंचायत जांजगीर-चांपा,  माधुरी टेकचंद चंद्रा सदस्य जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, जनपद पंचायत अध्यक्ष  नम्रता कन्हैय लाल राठौर बलौदा,  तान्य अनुरागी पाण्डेय अध्यक्ष जिला स्तरीय शिकायत समिति सदस्य जिला स्तरीय शिकायत समिति, श्रीमती रिशिकांता राठौर, नम्रता नामदेव, विजय लक्ष्मी सोनी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में रंगोली, सेन्टरी पेड निर्माण, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कलेक्टर एवं मंचस्थ अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
महिलाओं को सबल बनाने एवं व्यवसाय से जोडने हेतु छत्तीसगढ़ महिला कोष से 04 महिला स्व सहायता समूहों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा एक-एक लाख रुपये के चेक का वितरण किया गया । इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षको तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!