लोकसभा में अडानी पर सवाल पूछने पर आवाज दबा दिया जाता है -पूर्व विधायकमोतीलाल देवगन

लोकसभा में अडानी पर सवाल पूछने पर आवाज दबा दिया जाता है -पूर्व विधायकमोतीलाल देवगन

अकलतरा सुबोध थवाईत।  रेस्ट हाउस परिसर में मोतीलाल देवगन पूर्व विधायक जांजगीर चंपा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए लोकतंत्र में विपक्ष का आवाज दबाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी के रिश्ते पर प्रश्न किया है तब से यह तानाशाह सरकार डर गई है।केंद्र सरकार महंगाई बेरोजगारी पर बात नही करती है आज महंगाई आम नागरिकों परेशान कर रखा है।देवांगन ने आगे कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है ,लेकिन यहाँ अब भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है।लोकसभा में अडानी के पर सवाल करने पर उन्हें बोलने नही दिया जाता है ये देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है।मोदी सरकार में महंगाई किस तरह बढ़ी है देशवाशी देख रहे है। भाजपा नेताओं पर जांच नही की जाती है ।इस दौरान कांग्रेस अखिल भारतीय सदस्य मंजू सिंह,
उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी एंव पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू,कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टण्डन,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष खुलन सोनवानी ,सुशांत सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer