भाजपा किसान मोर्चा नई कार्यकारिणी घोषित शिवरीनारायण से रमेश केशरवानी बने कार्यालय मंत्री

भाजपा किसान मोर्चा नई कार्यकारिणी घोषित शिवरीनारायण से रमेश केशरवानी बने कार्यालय मंत्री

जांजगीर-चांपा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के निर्देशानुसार एवं भाजपा
किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू के सहमति तथा भाजपा
जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल की अनुमति से किसान मोर्चा
के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा नयी जिला
कार्यकारिणी घोषित की गयी है। जिसमे तीन उपाध्यक्ष
शैल देवी कश्यप, दरस राम पटेल, कोमल सिंह, दो महामंत्री
राकेश शुक्ल, हितेश यादव, कोषाध्यक्ष भीम बलि नायक, तीन
मंत्री रजत सिंह सम्मेलाल साहू, गुहादास महंत, कार्यालय मंत्री
रमेश केशरवानी, रोहित पटेल, मीडिया प्रभारी राजकुमार साहू
शिवचंद पटेल सहित 41 सदस्यों वाली कार्यकारिणी घोषित की गयी है। शिवरीनारायण के रमेश केशरवानी को किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री बनाए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है साथ ही भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई देकर उनकी उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!