



सूत सारथी समाज का बैठक ग्राम बालपुर में हुआ संपन्न जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी सहित संगठन के अन्य लोग भी हुए शामिल
सारंगढ़ । नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ में सूत सारथी समाज का बैठक प्रदेश पदाधिकारी के आदेशानुसार ग्राम बालपुर में रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि सरोज सारथी प्रदेश अध्यक्ष, आदरणीय शिव प्रसाद सारथी प्रदेश महासचिव, आदरणीय गेदराम सोनवानी प्रदेश कोषाध्यक्ष, आदरणीय सरजू सारथी प्रदेश कार्यकारिणी एवं विशिष्ट अतिथि मनोज सारथी जिला अध्यक्ष, आदरणीय हरि सारथी जिला उपाध्यक्ष, राजू सारथी जिला कोषाध्यक्ष जांजगीर चांपा एवं युवा महासचिव शंकर लाल सारथी जिला सक्ति के उपस्थिति में नव नियुक्त पदाधिकारी बनाया गया जिसमें जीवन लाल सारथी सारंगढ़ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया साथ ही नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़़ में अरविन्द सारथी को जिला अध्यक्ष सर्व सम्मति से निर्विरोध बनाया गया साथ ही महेश सारथी गाताडीह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया मनहरण सारथी गाताडीह को जिला महासचिव बनाया गया और जिला युवा टीम का पदाधिकारी का चयन किया गया जिसमें जिला युवा अध्यक्ष उमेन्द सारथी बिलाईगढ, जिला उपाध्यक्ष संतोष सारथी बालपुर, जिला युवा महासचिव मोहन लाल सारथी सिघीचुआ को बनाया गया।साथ ही जिला महिला अध्यक्ष रेवती सारथी बालपुर को प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला के समस्त सूत सारथी समाज के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।