राष्ट्रीय अध्यक्ष लिलोथिया का हृदय प्रकाश अनंत ने संविधान की प्रति भेंट कर किया सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष लिलोथिया का हृदय प्रकाश अनंत ने संविधान की प्रति भेंट कर किया सम्मान

 

पामगढ़।    संविधान रक्षक और किसान सम्मान समारोह विधानसभा पामगढ़ में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनु जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया का आगमन हुवा। कांग्रेस परिवार और क्षेत्रवासियों ने लिलोठिया जी का शानदार स्वागत किया। अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान को अक्षुण्य बनाए रखने,और संविधान विरोधी भाजपा से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर हृदय प्रकाश अनंत,शेष राज हरबंश,किरन भारती अनंत एवम कांग्रेसजनों ने भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के कांग्रेस जनों और क्षेत्रवासियों, किसानों की भारी संख्या के साथ तपती धूप में भी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार के प्रति किसानों ,क्षेत्र वासियों का फीड बैक मंच पर लिया,एवम संविधान रक्षक और किसान सम्मान से प्रमाण पत्र शाल श्रीफल के साथ सभी का सम्मान किया। कार्यक्रम में हृदय प्रकाश अनंत,किरन भारती ने अपने कांग्रेस प्रचार गीत संगीत के रोचक कार्यक्रम के द्वारा उपस्थित जनों को लंबे समय तक बांधे रखा, कार्यक्रम को सभी कांग्रेस जनों ने जिम्मेदारी पूर्वक एकजुटता के साथ काम कर सफल बनाया।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!