सूत सारथी समाज बनेगा आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज – भगवान दास गढ़ेवाल नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

सूत सारथी समाज बनेगा आत्मनिर्भर और समृद्ध समाज – भगवान दास गढ़ेवाल नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

 


जांजगीर चांपा।  सूत सारथी समाज जिला जांजगीर चांपा के द्वारा रविवार दिनांक 25 जून को अपने समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए भीमा तालाब जांजगीर चांपा में निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाघटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष  भगवान दास गढ़ेवाल जी के हाथों सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि की आसदी से  भागवत दास गढ़ेवाल ने कहा कि आज सूत सारथी समाज अपने समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कदम उठाया है वह सराहनीय है इससे पता चलता है कि यह समाज आज आत्मनिर्भर और रोजगार परक बनने जा रहा है। ऐसे समाज की मै सहयोग करने में हमेशा आगे रहूंगा यह कहते हुए उन्होंने अपने प्रयास से समाजिक भवन के लिए जमीन आबंटित करने एवं अपने विकास मद से 5 लाख राशि स्वीकृत करने की घोषणा किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं सूत सारथी समाज के संरक्षक एवं हाई पावर कमेटी सदस्य  दाऊ राम सारथी एवं  सुरेश सारथी जिला अध्यक्ष कोरबा ने एक एक सिलाई मशीन समाज को दान में दिया।
समाज के इस सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भगवान दास गढ़ेवाल अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष  सरोज कुमार सारथी एवं विशेष अतिथि के तौर पर समाज हाई पावर कमेटी सदस्य  प्रेम सारथी, दाऊ राम सारथी, गेंद राम सारथी, ईंजी. एम.आर.बघेल, सुरेश सारथी,प्रदेश उपाध्यक्ष  गणेश सोनवानी ने किए।
सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जिला जांजगीर चांपा के कार्यों की भुरि – भुरि प्रसंशा करते हुए आयोजन समिति/जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष मनोज सारथी,सचिव  सम्मे लाल सारथी,कोषाध्यक्ष  राजू सारथी, सभी जिला पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों को नेक कार्य के किए बधाई दिए।
इस पूरे कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव  शिव सारथी ने संचालित किया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूत सारथी समाज के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी  सरोज कुमार सारथी प्रदेश अध्यक्ष,  शिव कुमार सारथी, प्रदेश महासचिव, प्रेम सारथी, दाऊ राम सारथी, सुरेश सारथी, गेंद राम सारथी, एम आर बघेल, गणेश सोनवानी, मनोज सारथी, सम्मे लाल सारथी, राजू सारथी, प्रमोद सारथी, हरि सारथी, शंकर लाल सारथी, गौरी सारथी,लक्ष्मी प्रसाद, देव कुमारी मोनिका सारथी, भोली सारथी,सोनिया सारथी इशिका सारथी, भारती सारथी,,ज्योति सारथी,नेहा सारथी,सीता सारथी,आजू राम सारथी सहित बड़ी संख्या में सूत सारथी समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!