आम आदमी पार्टी ने किया पामगढ़ विधानसभा के ग्राम बेल्हा में बदलाव पदयात्रा

आम आदमी पार्टी ने किया पामगढ़ विधानसभा के ग्राम बेल्हा में बदलाव पदयात्रा

 

पामगढ़। आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा पामगढ़ के ग्राम बेलहा में 6 सितम्बर को बदलाव पदयात्रा डोर टू डोर निकाला गया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों द्वारा ग्राम बेलहा के 260 घरों में, आम आदमी पार्टी की ईमानदार एवं सफल सरकार वहीं कांग्रेस और भाजपा की भ्रष्ट एवं असफल सरकार की कार्यकलापों की तुलनात्मक पर्चा घरों घर बांटा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित डॉ चैतराम देव खटकर पूर्व प्रदेश सहसंयोजक एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पामगढ़ ने दिल्ली सरकार केजरीवाल एवं पंजाब सरकार भगवंत मान द्वारा किये जा रहे सफल लोकजन कल्याणकारी योजनाओं तथा कांग्रेस और भाजपा सरकार की असफलताओं को 9 कंडिकाओ में विस्तार से बताया। बदलाव पदयात्रा दूज राम कश्यप सर्किल इंचार्ज के नेतृत्व में निकाला गया। इस अवसर पर खगेश्वर श्रीवास,परदेशी,भीम कुर्रे,कौशल प्रसाद कश्यप, नवीन कुर्रे,कमल कश्यप,सोहन कश्यप,भरत,गुड्डा, गौरीशंकर, महबूब अली खान जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक विंग,  ऊषा भारद्वाज सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!