घर पहुंचने पर मल्लखंब में कास्य पदक विजेताओं का ढोल ताशो से किया गया भव्य स्वागत

पामगढ़ मुख्यालय पहुंचने पर मल्लखंब में कास्य पदक विजेताओं का ढोल ताशे के साथ किया गया भव्य स्वागत |

पामगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 4 जून से 13 जून तक भारत सरकार के खेल मंत्रालय के आदेश पर हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मलखंब खेल विधा में छत्तीसगढ़ की बारह सदस्यीय टीम कोच पुष्कर दिनकर पामगढ़, छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के संस्थापक व सचिव डॉक्टर राजकुमार शर्मा,अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला के नेतृत्व में भाग लिया। जहां पर ये खिलाड़ी अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए बालिका व बालक दोनों ही वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया ।ज्ञात हो जिला मल्लखंब एसोसिएशन जांजगीर चांपा के दो प्रतिभावान खिलाड़ी कुमारी डिंपी सिंह मरकाम और अखिलेश कुमार ने जिला जांजगीर चांपा से प्रतिनिधित्व किया। ये दोनों बच्चे विगत 3 सालों से मुख्य कोच पुष्कर दिनकर,सहायक कोच प्रभात जांगड़े के नेतृत्व में पामगढ़ ब्लाक ग्राम कुटराबोड़ के मल्लखंब अखाड़ा में,, इस खेल विधा के बारीकियों को सीख रहे हैं। बच्चों के पामगढ़ मुख्यालय पहुंचने पर रात्रि 8:00 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति स्थल पर ,,,खिलाड़ियों के माता-पिता ,,,भुनेश्वर सिंह मरकाम,सोनम सिंह मरकाम,योगेश्वर साहू,पंकज टांडे,चंद्रमोहन तिवारी, मंटोरा यादव, तिलक नेताम,महासिंह,रोशन पोर्ते,रविंद्र सिंह मरावी,इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर दिलीप बारा,कमेटी के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे के नेतृत्व में ढोल ताशे के साथ विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।ज्ञात हो विजेता टीम को भारतीय खेल प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा पांच लाख की राशि खिलाड़ियों के अच्छे डाइट व उन्नत खेल प्रशिक्षण हेतु प्रदान किया जाएगा।कु डिंपी व अखिलेश के कास्य पदक जीतने पर जिला मल्लखंब एसोसिएशन जांजगीर के अध्यक्ष खेमराज जयकर,उपाध्यक्ष संतोष कुमार लहरे, मार्गदर्शक डाक्टर शिव कुमार बंजारे,संरक्षक उमेश कुमार भार्गव,सह सचिव मनीष कुमार सिंगसार्वा, सदस्य योगेश बनर्जी,सनोद कुर्रे, चंद्रिका बर्मन, शिखर कौशिक,स्पोर्ट आफिसर अकलेश नारंग, तकनीकी सहायक सानिध्य दिनकर, सहायक कोच प्रभात जांगड़े व युवा नेता अमित बौद्ध ने अपना बधाई संदेश दिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!