Goa: गोवा रिसॉर्ट में रशियन महिला को जबरन पकड़ किया Kiss पढ़े पूरी खबर…

Goa: गोवा रिसॉर्ट में रशियन महिला को जबरन पकड़ किया Kiss पढ़े पूरी खबर…

 

[10/17, 1:33 PM] छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़:

गोवा के एक रिसॉर्ट में रशियन महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोवा के कलंगुट थाने के निरीक्षक परेश नाइक के मुताबिक, घटना 12 अक्टूबर को हुई थी, जब आरोपी और पीड़िता बिजनेस से जुड़े एक प्रपोजल पर मीटींग करने के लिए रिजॉर्ट के एक कमरे में मिले। वहां रूसी महिला के साथ पहले तो जबरन छेड़छाड़ की गई जिसके बाद उसने आरोप लगाया कि शख्स ने गोवा रिसोर्ट में जबरदस्ती उसे पकड़ा और किस करने की कोशिश की।

[10/17, 1:34 PM] छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़:

मुंबई के अंधेरी में रह रही 42 वर्षीय रूसी महिला ने 12 अक्टूबर ये शिकायत दर्ज कराई थी। कलंगुट थाने के निरीक्षक परेश नाइक ने कहा कि महिला के साथ हुई इस छेड़छाड़ पर दिल्ली के कारोबारी बिपुल शर्मा (42) पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रूसी महिला का आरोप है कि शख्स ने गोवा रिसोर्ट में जबरदस्ती उसे पकड़ा और किस करने की कोशिश की।

दरअसल, बिपुल शर्मा ने कलंगुट के रिसॉर्ट में बिजनेस के चलते दो कमरे बुक किए थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये रशियन महिला अंधेरी में एक बिजनेस चलाती है। हालांकि शिकायत के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन उसे तलब कर दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी गोवा के एक होटल कर्मचारी ने 12 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई थी। लड़की जिस होटल में रुकी थी, वहां आरोपी शख्स होटल अटेंडेट के रूप में काम करता था। इसे लेकर पुलिस ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब लड़की की मां बाहर गई थी और आरोपी ने इसके बाद 12 साल की लड़की को अपनी हवस का सिकार बनाय़ा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!