37 वी नेशनल प्रतियोगिता गोवा में पुष्कर दिनकर और अकलेश नारंग का रेफरी(जज) हेतु चयन

37 वी नेशनल प्रतियोगिता गोवा में पुष्कर दिनकर और अकलेश नारंग का रेफरी(जज) हेतु चयन

जिले और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात: पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल

पामगढ़।  37 वी राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता गोवा के पनजी में आयोजित है जहां देश के प्रधानमंत्री 26 अक्टूबर को उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।ज्ञात हो यह आयोजन 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक चलेगी जिसमें खेल के विभिन्न अलग अलग विधा जैसे जिम्नास्टिक,वेटलिफ्टिंग,कुश्ती, हाकी,फुटबाल,बालीबल जैसे 36 प्रकार के खेल भारत सरकार के साई अर्थात भारतीय खेल प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में आयोजित किए जाएंगे।सनद रहे इस आयोजन में भारत के प्राचीन खेल विधा मल्लखंब का आयोजन भी होगा जिसमे जांजगीर जिले से बतौर जज पुष्कर दिनकर और अकलेश नारंग का चयन हुआ है।इस बड़ी उपलब्धि पर जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने प्रसन्नता जाहिर की है।
आपने कहां पामगढ़ के समीपस्थ छोटे से गांव कुटराबोड़ में विगत छः वर्षों से मल्लखंब की ट्रेनिंग आपके और सहायक कोच प्रभात कुमार, अकलेश द्वारा दी जा रही है जहां पर एक सौ दो बच्चे मल्लखंब की विधिवत ट्रेनिंग ले रहे है।उल्लेखनीय है कि जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर के संस्थापक पुष्कर दिनकर साथ ही अकलेश ने पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित मल्लखंब की राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा में ए ग्रेड से परीक्षा उत्तीर्ण किया।जिसका परिणाम है कि आप दोनों को
देश के इस बड़ी प्रतियोगिता में जज के रूप में चुना गया है।पुष्कर दिनकर मल्लखंब कोच के साथ राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ में सहायक प्राध्यापक के रूप में बी एड कालेज के ट्रेनी टीचरों को प्रशिक्षित करने का काम बखूबी करते आ रहे हैं। वहीं अकलेश नारंग दिल्ली मार्थमा पब्लिक स्कूल कुटराबोड़ ,पामगढ़ में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है।इस शानदार उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला महासचिव डॉक्टर राजकुमार शर्मा कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर के अध्यक्ष खेमराज जयकर, संरक्षक उमेश कुमार भार्गव,उपाध्यक्ष संतोष कुमार लहरे,मनीष सिंगसारवा,योगेश बनर्जी,सनोद कुर्रे,चंद्रिका बर्मन,सानिध्य दिनकर,ने बधाई प्रेषित किया है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer
error: Content is protected !!