लोक सभा चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जांजगीर मुख्यालय , चांपा, अकलतरा, पामगढ़ क्षेत्र में  निकाला गया फ्लैग मार्च

लोक सभा चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जांजगीर मुख्यालय , चांपा, अकलतरा, पामगढ़ क्षेत्र में  निकाला गया फ्लैग मार्च

 

 

जांजगीर चंपा 05 मई 2024,

आगामी 07 मई 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
इसी क्रम में  आकाश छिकारा कलेक्टर जांजगीर चांपा एवम  विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.05.2024 को जिले के जांजगीर मुख्यालय, चांपा, अकलतरा, पामगढ़ क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च 07 मई 2024 को होने वाले लोक सभा चुनाव के प्रति लोगों का मनोबल ऊंचा उठाने और किसी भी शरारती तत्व को गलत कार्य करने या दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोकना के उद्देश्य से किया गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि वोटरों को भय-मुक्त माहौल मुहैया करवाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा कस्बे एवं थान/चौकी क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि आम जनता में विश्वास बहाल किया जा सके कि पुलिस के जवान हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए उपस्थित हैं।

उपरोक्त फलेग मार्च में जिले के अति. कलेक्टर एस. पी. वैध, अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, sdop चांपा यदुमनी सिदार, dsp मुख्यालय विजय पैकरा, Dsp अनिल कुर्रे, Dsp संगम राम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरी प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!