राज्य अलंकरण सम्मान राष्ट्रीय संस्था-समता साहित्य अकादमी से हुआ सम्मान

राज्य अलंकरण सम्मान राष्ट्रीय संस्था-समता साहित्य अकादमी से हुआ सम्मान


पामगढ़ । छत्तीसगढ़ में शिक्षा,साहित्य,कला,खेलकूद,समाजसेवा, चिकित्सा,वकालत,आदि सेवा क्षेत्र में सतत रूप से विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले सर्व समाज के विद्वानों को 13 अगस्त ममता मयी मां मिनीमाता के पुण्यतिथि के अवसर पर धमतरी में सम्मानित किया गया
जिसमें हमारे पामगढ़ जिला जांजगीर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षक ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 कुंज किशोर को प्रदान किया गया
इसी कड़ी में लोक कला के क्षेत्र लगातार 25 वर्ष से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति लोक ,गीत ,संगीत को संवर्धन एवं संरक्षण प्रदान करते हुए भारत वर्ष में जन्मे संतों गुरूओं के विचार धाराओं को गीत ,संगीत ,नुक्कड़ ,नाटक ,कला जत्था व लोक कला मंच के माध्यम से मानव समाज मे सामाजिक/आर्थिक/संस्कृतिक/राजनैतिक जन जागरूकता हेतु सामाजिक कार्यकर्ता ,लोक गायक व मंच संचालक कृष्णा रात्रे को सांस्कृतिक दूत अवार्ड 2022 का मानद उपाधि का सर्वोच्च अलंकार राष्ट्रीय समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा प्रदान किया गया। और समाज सेवा के क्षेत्र में हमारे क्षेत्र वरिष्ठ पंडवानी गायक गीता राम खूंटे का भी सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर चाम्पा जिला से हृदय प्रकाश अनन्त (देवदास बंजारे राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकार व प्रदेशाध्यक्ष सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी (छ. ग.) उपस्थित रहे।
पामगढ़ क्षेत्र के 3 विभूतियों को राज्य स्तर सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]
What does "money" mean to you?
  • Add your answer
[adsforwp id="47"]