विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन छात्राओं द्वारा एचआईवी एड्स से आधारित नुक्कड़ नाटक कर किया गया जागरूक

 

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन छात्राओं द्वारा एचआईवी एड्स से आधारित नुक्कड़ नाटक कर किया गया जागरूक

जांजगीर चांपा।  एक दिसम्बर 2022/ सूर्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस 01 दिसम्बर 2022 को एचआईवी /एड्स जागरूकता के लिए शहर में जन जागरूकता का संदेश देते हुए रैली का आयोजन किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  गितेश कुमार कौशिक की अध्यक्षता में स्व. बिसाहूदास महंत बालोद्यान में विश्व एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम के तहत एड्स की रोकथाम की जानकारी एवं सूर्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा एचआईवी एड्स से आधारित नुक्कड़ नाटक किया गया तथा डॉॅ. आर.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन कर सही जानकारी देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉॅ. आर.के. सिंह ने कार्यक्रम में बताया कि संक्रमित व्यक्ति से असुरक्षित यौन संबंध बनाने, संक्रमित खून चढ़ाने से, संक्रमित सूई या सिरिंज के प्रयोग से एचआईवी एड्स फैलता है, इससे सावधान रहना चाहिए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  गितेश कुमार कौशिक ने बताया कि समाज में जन जागरूकता से ही एड्स की रोकथाम किया जा सकता है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.के. जगत ने बताया कि जिला चिकित्सालय जांजगीर में हर गर्भवती महिलाओं का एचआईवी जांच किया जा रहा है एवं एचआईवी एड्स की रोकथाम की जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी, डॉ. सरोज कच्छप, डॉ. व्ही.के. पैगवार, डॉ. अश्वनी राठौर, डॉ. पुष्पेन्द्र लहरे, डॉ. अमित मिरी,  के.के. थवाईत,  सोमेश तिवारी,  विनोद गोपाल,  मनोज राठौर,  विद्याभूषण महंत,  मनीष राठौर,  आशीष शर्मा,  जयप्रकाश जाहिरे, श्री बजरंग साहू,  महेन्द्र सिंह कंवर,  मुकेश साहू,  उदय उरांव, विवेकानंद विद्यालय से  मनोज कुमार पाण्डेय,  आर.एस. राठौर,  ब्रिजेन्द्र कुमार साहू,  रविकांत मिश्र, बागेश्वरी पैगवार,  समृद्धि शर्मा, विद्यार्थीगण, सूर्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्टॉफ, छात्र-छात्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, नव आस्था जन विकास सेवा समिति चाम्पा, ग्राम मित्र समाज सेवी संस्था चाम्पा कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!