फर्जी मुख्तारनामा बनाकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी मुख्तारनामा बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी रघुराज सिंह एवं विनोद खरसन को दिनांक 11.01.23 को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 439/17 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि पंजीबद्ध

जांजगीर चांपा।  विनय कुमार खरसन निवासी विजयापुरम सीपत रोड बिलासपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रघुराज सिंह एवं विनोद खरसन दोनों निवासी केरा रोड जांजगीर मिलकर प्रार्थी के जांजगीर स्थित जमीन खसरा नंबर 1347/61 का फर्जी मुख्तारनामा तैयार कराकर विनोद सिंह के नाम पर परिवर्तित कराकर धोखाधड़ी किया गया।
जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 439/17 धारा 420,467,468,471, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपीगण रघुराज सिंह एवं विनोद खरसन को दिनांक 11.01.23 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर स्टाफ का योगदान रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!